Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026: 17 फरवरी, 10th Hindi गेस प्रश्न, यहाँ से देखें @biharboardonline.com

WhatsApp Group Join Now

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026: 17 फरवरी, 10th Hindi गेस प्रश्न, यहाँ से देखें @biharboardonline.com

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,BSEB के द्वारा मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है और 25 फरवरी तक वार्षिक परीक्षा आयोजित होने वाला है जिसमें कुल 15,12,963 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, 10th Hindi की परीक्षा दिनांक 17.02.2026 के दिन दो पालियों में वार्षिक परीक्षा होने होने वाली है प्रथम पाली की वार्षिक परीक्षा सुबह 9:30am से 12:45pm तक और द्वितीय पाली की वार्षिक परीक्षा 02:00pm से 05:15pm तक परीक्षा चलने वाला है | इस लेख में विस्तार पूर्वक Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026 Download के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूँ …पूरा लेख पढ़ें…

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026: Overview

Name of Board Bihar School Examination Board, BSEB
Name Of Article Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026
Category Guess Question
Session 2024-26
Total Centers 1762
10th Hindi Exam Date 2026 17.02.2026
1st Sitting 09:30 am to 12:45pm
2nd Sitting 02:00pm to 05:15pm
Official Website biharboardonline.com
Join Whatsapp Channel Link Click Here

Bihar Board 10th Hindi Pattern 2026: पैटर्न ?

बिहार बोर्ड मैट्रिक 10th Hindi में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए जाएंगे, जिसमें से 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न का ही जवाब देना है, बोर्ड के द्वारा हिंदी पेपर दो खंडों में विभाजित रहने वाला है | खंड अ वस्तुनिष्ठ प्रश्न और खंड ब सब्जेक्टिव प्रश्न रहने वाला है, कक्षा दसवीं हिंदी में 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न दिए जाएंगे जिसमें से 50 प्रश्नों का उत्तर देना है और खंड ब में 50 मार्क्स की परीक्षा होगी |

  • खंड अ- 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न में से 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न का जबाब देना है | (1×50=50marks)
  • खंड ब में – 20 मार्क्स का गद्यांश बनाना है(10×2=20)
  • 10 मार्क्स का निबंध लिखने के लिए दिया जाएगा, ÷1×10=10)
  • 5 मार्क्स का पत्र लिखने के लिए दिया जाएगा (1×5=5)
  • 10 प्रश्नों में से किन्हीं पांच प्रश्न का उत्तर देना है प्रत्येक के लिए दो मार्क्स निर्धारित है (5×2=10)
  • और सबसे अंत में किसी एक प्रश्न पर आपको जवाब देना है उसके लिए 5 मार्क्स निश्चित है (1×5=5)

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026: 17 फरवरी, 10वीं हिंदी

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा मैट्रिक पार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित होने वाला है जिसमें कुल 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, जिनके लिए कुल 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं | बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में 10th Hindi की परीक्षा 17 फरवरी के दिन दो पालियों में आयोजित होने वाली है, प्रथम पाली की वार्षिक परीक्षा सुबह 09:30am से 12:45pm तक और 2nd Sitting की परीक्षा दोपहर 2:00pm से 05:15pm परीक्षा चलने वाला है कुल 3 घंटे 15 मिनट समय दिया जाएगा | परीक्षार्थी अपने परीक्षा के अंदर पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले जरूर पहुंच जाए आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा |

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026
Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026

यह भी पढ़ें – Bihar Board 10th Sanskrit Guess 2026
यह भी पढ़ें – 10th Hindi Answer Key 2026

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026~Guess Questions

1. भीमराव अंबेदकर के विख्यात भाषण ‘एनीहिलेशन ऑफ कास्ट’ का हिंदी रूपांतर किसने किया?
(A) ददई सिंह यादव (B) ललई सिंह यादव
(C) रूपक सिंह यादव (D) ललन सिंह यादव
उत्तर: (B)

2. नलिन विलोचन शर्मा का जन्म कब हुआ था?
(A) 18 फरवरी 1916 ई० (B) 14 जनवरी 1916 ई०
(C) 3 जनवरी 1916 ई० (D) 12 फरवरी 1916 ई०
उत्तर: (A)

3. सेन साहब को कितनी लड़कियाँ हैं?
(A) दो (B) तीन
(C) चार (D) पाँच
उत्तर: (D)

4. ‘अग्रजा’ शब्द में प्रत्यय है:
(A) ग्रजा (B) गरजा
(C) अजा (D) आ
उत्तर: (D)

5. मदन किसका बेटा है?
(A) मुकर्जी साहब का (B) सेन साहब का
(C) ड्राइवर का (D) गिरधर लाल का
उत्तर: (D)

6. महारानी विक्टोरिया के द्वारा किसे ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान की गयी थी?
(A) यतीन्द्र मिश्र को (B) मैक्समूलर को
(C) महात्मा गाँधी को (D) भवानी शंकर त्रिवेदी को
उत्तर: (B)

7. हिन्दी कविता में प्रपद्यवाद के प्रवर्तक कौन हैं?
(A) मैक्समूलर (B) नलिन विलोचन शर्मा
(C) अशोक बाजपेयी (D) अमरकांत
उत्तर: (B)

8. ‘आत्मसात्’ शब्द में प्रत्यय कौन है?
(A) सात् (B) त्मसात्
(C) त् (D) अ
उत्तर: (A)

9. ‘विचार और वितर्क’ किस लेखक की रचना है?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी (B) महात्मा गाँधी
(C) गुणाकर मुले (D) यतीन्द्र मिश्र
उत्तर: (A)

10. ‘नाखून बार-बार काटते रहना और अलंकृत करते रहना’ निरूपित करता है:
(A) सौन्दर्यबोध और सांस्कृतिक चेतना का (B) सुन्दरता बढ़ाने का
(C) अच्छे व्यवहार का (D) सुन्दरता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का
उत्तर: (A)

11. ‘घृणा’ शब्द का विलोम है:
(A) नफरत (B) प्रेम
(C) सहयोग (D) सत्कार
उत्तर: (B)

12. ‘हवा’ शब्द का लिंग-निर्णय करें:
(A) स्त्रीलिंग (B) पुल्लिंग
(C) उभयलिंग (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A)

13. ‘कुल चार आदमी हैं’ रेखांकित शब्द कौन पदबंध है?
(A) संज्ञा पदबंध (B) विशेषण पदबंध
(C) सर्वनाम पदबंध (D) क्रिया पदबंध
उत्तर: (B)

14. ‘उसने अपने मित्र का पुस्तकालय खरीदा’ वाक्य है:
(A) मिश्र वाक्य (B) सरल वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)

15. ‘नक्षत्र लोक’ किस लेखक की कृति है?
(A) विनोद कुमार शुक्ल (B) गुणाकर मुले
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी (D) मैक्समूलर
उत्तर: (B)

16. ‘जिसकी उपमा दी जाए’ के लिए एक शब्द है:
(A) उपमान (B) उपाधि
(C) उपहार (D) उपमेय
उत्तर: (D)

17. मराठी भाषा की लिपि क्या है?
(A) खरोष्ठी लिपि (B) प्राकृत लिपि
(C) नागरी लिपि (D) देवनागरी लिपि
उत्तर: (D)

18. ‘धारा नगरी’ के कौन परमार शासक विद्यानुरागी थे?
(A) महेन्द्रपाल (B) भोज
(C) मिहिर भोज (D) अमोघवर्ष
उत्तर: (B)

19. ‘महाविद्यालय’ नामक कहानी संग्रह किनकी रचना है?
(A) महात्मा गाँधी (B) अमरकांत
(C) विनोद कुमार शुक्ल (D) मैक्समूलर
उत्तर: (C)

20. बहादुर की माँ गुस्से से पागल क्यों हो गयी थी?
(A) बहादुर ने भैंस को मारा था (B) बहादुर ने कुत्ते को मारा था
(C) बहादुर ने बिल्ली को मारा था (D) बहादुर माँ का काम नहीं करता था
उत्तर: (A)

21. किसने सोवियत संघ पर आक्रमण किया?
(A) महारानी विक्टोरिया ने (B) हिटलर ने
(C) पुतिन ने (D) लेनिन ने
उत्तर: (B)

22. यदि मनुष्य परिस्थितियों का नियामक नहीं है, तो परिस्थितियाँ भी मनुष्य की:
(A) नियामक हैं (B) नियामक नहीं हैं
(C) सुरक्षा नहीं हैं (D) आवश्यकता नहीं हैं
उत्तर: (B)

23. ‘गुदड़ी का लाल’ मुहावरे का अर्थ है:
(A) लाल रंग की गुदड़ी (B) गरीब के घर में गुणवान का उत्पन्न होना
(C) गुदड़ी में बालक को सुलाना (D) लाल गुदड़ी बनाना
उत्तर: (B)

24. ‘गणेश’ शब्द का पर्यायवाची है:
(A) लंबोदर (B) मघवा
(C) यातुधान (D) सैंधव
उत्तर: (A)

25. ‘प्रतिदिन’ शब्द कौन समास है?
(A) तत्पुरूष समास (B) कर्मधारय समास
(C) द्विगु समास (D) अव्ययीभाव समास
उत्तर: (D)

26. ‘यशोधरा’ शब्द का संधि-विच्छेद है:
(A) यशः + धरा (B) यशो + धरा
(C) य + शोधरा (D) यशोध + रा
उत्तर: (A)

27. इनमें शुद्ध वाक्य कौन है?
(A) शब्द तो केवल संकेत मात्र हैं। (B) शब्द तो केवल संकेत हैं।
(C) शब्द तो केवल संकेत मात्र ही हैं। (D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर: (B)

28. कवि घनानंद किस बादशाह के यहाँ मीरमुंशी का काम करते थे?
(A) हुमायूँ (B) मोहम्मद शाह रंगीले
(C) बाबर (D) अकबर
उत्तर: (B)

29. जन्म के छह घंटे बाद किनकी माता का देहान्त हो गया था?
(A) गुरूनानक (B) सुमित्रानंदन पंत
(C) रामधारी सिंह दिनकर (D) प्रेमघन
उत्तर: (B)

30. ‘फावड़े और हल राजदंड बनने को हैं’ – यह पंक्ति किस कविता की है?
(A) जनतंत्र का जन्म (B) स्वदेशी
(C) हिरोशिमा (D) भारतमाता
उत्तर: (A)

31. ‘एक वृक्ष की हत्या’ कविता किसकी रचना है?
(A) रसखान (B) अज्ञेय
(C) कुँवर नारायण (D) जीवनानंद दास
उत्तर: (C)

32. वीरेन डंगवाल का पहला कविता संग्रह है:
(A) दुश्चक्र में स्रष्टा (B) इसी दुनिया में
(C) देशांतर (D) भग्नदूत
उत्तर: (B)

33. प्रकृति सौन्दर्य की कविता के लिए विख्यात कवि हैं:
(A) रामधारी सिंह दिनकर (B) सुमित्रानंदन पंत
(C) गुरूनानक (D) प्रेमघन
उत्तर: (B)

34. किस कवि ने वर्णाश्रम व्यवस्था और कर्मकांड का विरोध करके निर्गुण ब्रह्म की भक्ति का प्रचार किया?
(A) घनानंद ने (B) प्रेमघन ने
(C) कुँवर नारायण ने (D) गुरूनानक ने
उत्तर: (D)

35. नगर संवेदना के कवि हैं:
(A) सा० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ (B) वीरेन डंगवाल
(C) कुँवर नारायण (D) सुमित्रानंदन पंत
उत्तर: (C)

36. दुर्दांत मानवीय विभीषिका का चित्रण करने वाली कविता है:
(A) एक वृक्ष की हत्या (B) अक्षर-ज्ञान
(C) हिरोशिमा (D) जनतंत्र का जन्म
उत्तर: (C)

37. ‘गुरूनानक’ के पद हैं:
(A) रामभक्तिमय गीत (B) प्रेम एवं भक्ति के मधुर गीत
(C) सूफी गीत (D) कृष्णभक्तिमय गीत
उत्तर: (A)

38. रसखान द्वारा कृष्ण-लीला का गान किया गया है:
(A) पदों में (B) घनाक्षरी में
(C) दोहों में (D) सवैयों में
उत्तर: (D)

39. कवि प्रेमघन द्वारा अधिकांश काव्य रचना किस भाषा में की गई है?
(A) संस्कृत (B) ब्रजभाषा और अवधी
(C) प्राकृत (D) पाली
उत्तर: (B)

40. ‘स्वदेशी’ कविता संकलित है:
(A) ग्राम्या से (B) भारत सौभाग्य से
(C) रसखान रचनावली से (D) प्रेमघन सर्वस्व से
उत्तर: (D)

41. सुमित्रानंदन पंत का जन्म कब हुआ था?
(A) 1800 ई० में (B) 1700 ई० में
(C) 1900 ई० में (D) 1905 ई० में
उत्तर: (C)

42. ‘खेत’ शब्द है:
(A) विदेशज (B) तद्भव
(C) देशज (D) तत्सम
उत्तर: (B)

43. ‘सत्य के लिए आग्रह’ के लिए एक शब्द है:
(A) सत्याग्रह (B) सत्यग्रह
(C) सत्याग्रह (D) सत्याआग्रह
उत्तर: (C)

44. ‘वह छत से गिर पड़ा’ – यह किस कारक का उदाहरण है?
(A) अपादान कारक (B) कर्ता कारक
(C) कर्म कारक (D) अधिकरण कारक
उत्तर: (A)

45. ‘ग’ का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) तालु (B) ओष्ठ
(C) कंठ (D) मूर्द्धा
उत्तर: (C)

46. ‘कुरुक्षेत्र’ शब्द कौन संज्ञा है?
(A) समूहवाचक (B) भाववाचक
(C) जातिवाचक (D) व्यक्तिवाचक
उत्तर: (D)

47. ‘त’ का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) मूर्द्धा (B) दंत
(C) कंठ (D) ओष्ठ
उत्तर: (B)

48. ‘पंचम’ शब्द का संधि-विच्छेद है:
(A) पं + चम (B) पम् + चम
(C) पन् + चम (D) पा + चम
उत्तर: (B)

49. इनमें शुद्ध शब्द कौन है?
(A) महत्त्व (B) महत्त्वा
(C) महत्वा (D) माहतव
उत्तर: (A)

50. ‘मनुष्य’ शब्द कौन संज्ञा है?
(A) जातिवाचक (B) व्यक्तिवाचक
(C) भाववाचक (D) समूहवाचक
उत्तर: (A)

51. आम शब्द का पर्यायवाची कौन है?
(A) प्रसव (B) झष
(C) द्रुम (D) रसाल
उत्तर: (D)

52. निम्न में शुद्ध शब्द कौन है?
(A) अनाधिकार (B) अनधिकार
(C) नधिकार (D) अनाधकार
उत्तर: (A)

53. ‘आमरण’ शब्द में उपसर्ग है:
(A) आमा (B) अमर
(C) आ (D) इमा
उत्तर: (C)

54. ‘मानव मुक्ति के पुरोधा’ किसे कहा गया है?
(A) नलिन विलोचन शर्मा (B) यतीन्द्र मिश्र
(C) भीमराव अंबेदकर (D) अमरकांत
उत्तर: (C)

55. ‘मैने भोजन नहीं किया और इसलिए मेरी भूख नहीं मिटी’ किस वाक्य का उदाहरण है?
(A) सरल वाक्य (B) संयुक्त वाक्य
(C) मिश्र वाक्य (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)

56. ‘लोहे के चने चबाना’ मुहावरे का अर्थ है:
(A) चने खाना (B) कठिन परिश्रम करना
(C) लोहे का काम करना (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)

57. ‘क’ वर्ण है:
(A) सघोष (B) अघोष
(C) घोष (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)

58. ‘सुषमा’ शब्द है:
(A) तद्भव (B) तत्सम
(C) देशज (D) विदेशज
उत्तर: (B)

59. ‘अनुज’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप है:
(A) अनुजाई (B) अनुजिनी
(C) अनुजा (D) अनुजियी
उत्तर: (C)

60. ‘साधना’ की शुद्ध वर्तनी क्या है?
(A) साधना (B) साधणा
(C) शाधना (D) साधने
उत्तर: (A)

61. मंगम्मा क्या बेचती थी?
(A) दूध (B) दही
(C) मक्खन (D) घी
उत्तर: (B)

62. मंगम्मा कहाँ की रहने वाली थी?
(A) मयूरभंज (B) वेंकटपुर, बंगलूर
(C) कोलकाता (D) हैदराबाद
उत्तर: (B)

62. मंगम्मा किस भाषा की कहानी है?
(A) तेलुगु (B) उड़िया
(C) तमिल (D) कन्नड़
उत्तर: (D)

64. ‘धरती कब तक घूमेगी’ के रचनाकार कौन हैं?
(A) सातकोड़ी होता (B) ईश्वर पेटलीकर
(C) सुजाता (D) सावर दइया
उत्तर: (D)

65. लेखक सुजाता का जन्म कब हुआ था?
(A) 1936 ई० (B) 1935 ई०
(C) 1937 ई० (D) 1938 ई०
उत्तर: (B)

66. ‘पाप्पाति’ कहाँ लेटी हुई थी?
(A) पलंग पर (B) स्ट्रेचर पर
(C) कुर्सी पर (D) फर्श पर
उत्तर: (B)

67. ‘रात में रोशनी जलती रहने से इसे नींद नहीं आती’ – किसने कहा?
(A) भाई ने (B) बहन ने
(C) दादी ने (D) माँ ने
उत्तर: (D)

68. दही वाली मंगम्मा शीर्षक कहानी में रास्ते में क्या है?
(A) अमराई का कुआँ (B) आम का बगीचा
(C) खेल का मैदान (D) मंदिर
उत्तर: (A)

69. मंगम्मा की बहू का नाम क्या था?
(A) नजम्मा (B) रंगम्मा
(C) गंगम्मा (D) संगम्मा
उत्तर: (A)

70. सातकोड़ी होता कथाकार हैं:
(A) पंजाबी के (B) गुजराती के
(C) उड़िया के (D) हिन्दी के
उत्तर: (C)

71. ‘लक्ष्मी’ के पति का नाम क्या था?
(A) वीरेन्द्र (B) लक्ष्मण
(C) रामेश (D) महेश
उत्तर: (B)

72. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में कहाँ के जनजीवन का चित्रण किया गया है?
(A) उड़ीसा (B) बिहार
(C) गुजरात (D) पंजाब
उत्तर: (A)

73. ‘माँ’ कहानी किस लेखक द्वारा रचित है?
(A) श्रीनिवास (B) सातकोड़ी होता
(C) ईश्वर पेटलीकर (D) सुजाता
उत्तर: (C)

74. मंगु की माँ की कितनी संतानें थीं?
(A) दो (B) तीन
(C) चार (D) पाँच
उत्तर: (C)

75. ‘नगर’ कहानी किस भयानक रोग का जिक्र है?
(A) टीबी (B) मेनिनजाइटिस
(C) कैंसर (D) प्लेग
उत्तर: (B)

76. पाप्पाति की उम्र क्या थी?
(A) 10 वर्ष (B) 11 वर्ष
(C) 12 वर्ष (D) 14 वर्ष
उत्तर: (C)

77. ‘धरती कब तक घूमेगी’ कहानी में किसे महसूस होने लगा कि आकाश अनंत नहीं है?
(A) पुष्पा को (B) भंवरी को
(C) बिज्जू को (D) सीता को
उत्तर: (D)

78. सीता के कितने लड़के थे?
(A) दो (B) तीन
(C) चार (D) पाँच
उत्तर: (B)

79. तुलनात्मक व्याकरण किसकी कृति है?
(A) गुणकर मुले (B) कार्डवेल की
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी (D) अमरकांत
उत्तर: (B)

80. ‘भ’ का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) तालु (B) मूर्द्धा
(C) ओष्ठ (D) दंत
उत्तर: (C)

81. सुजाता का असली नाम क्या है?
(A) एस० रंगराजन (B) पी० रंगराजन
(C) एम० रंगराजन (D) एस० रंगराजन (तुलनात्मक विकल्प देखें)
उत्तर: (A)

82. पाप्पाति को कौन सा रोग था?
(A) टिटनेस (B) हैजा
(C) कैंसर (D) मेनिनजाइटिस
उत्तर: (D)

83. ‘बड़े डॉक्टर’ ने पाप्पाति को क्या करने के लिए कहा था?
(A) अस्पताल से छुट्टी (B) अस्पताल में भर्ती
(C) दवाइयाँ खाने को (D) घर जाने को
उत्तर: (B)

84. बिरजू की माँ का नाम क्या था?
(A) कुन्ती (B) सीता
(C) लक्ष्मी (D) सुजाता
उत्तर: (A)

85. ‘नि’ उपसर्ग से बना शब्द है:
(A) नियम (B) निर्जन
(C) निडर (D) ये सभी
उत्तर: (D)

86. ‘लिखावट’ में प्रत्यय है:
(A) खवट (B) वट
(C) आवट (D) ट
उत्तर: (C)

87. ‘गुणवान’ शब्द में प्रत्यय है:
(A) आन (B) न
(C) गुन (D) वान
उत्तर: (D)

88. ‘परोपकार’ का संधि-विच्छेद है:
(A) पर + उपकार (B) परो + उपकार
(C) परोप + कार (D) पर + अपकार
उत्तर: (A)

89. ‘यथाशक्ति’ में कौन सा समास है?
(A) अव्ययीभाव (B) तत्पुरूष
(C) कर्मधारय (D) बहुव्रीहि
उत्तर: (A)

90. ‘चौराहा’ में कौन सा समास है?
(A) द्वन्द्व (B) द्विगु
(C) तत्पुरूष (D) कर्मधारय
उत्तर: (B)

91. ‘बुढ़ापा’ में कौन सी संज्ञा है?
(A) जातिवाचक (B) व्यक्तिवाचक
(C) भाववाचक (D) समूहवाचक
उत्तर: (C)

92. ‘मिठास’ शब्द में प्रत्यय है:
(A) स (B) ठास
(C) आस (D) मीठ
उत्तर: (C)

93. ‘पिता’ का पर्यायवाची शब्द है:
(A) तात (B) जनक
(C) पितृ (D) ये सभी
उत्तर: (D)

94. ‘सच्चिदानंद’ का संधि-विच्छेद है:
(A) सच्चिदा + आनंद (B) सत् + चित् + आनंद
(C) स + चिदानंद (D) सच्ची + दानंद
उत्तर: (B)

95. ‘अंधे की लकड़ी’ मुहावरे का अर्थ है:
(A) लाठी (B) एकमात्र सहारा
(C) कम दिखाई देना (D) मूर्ख होना
उत्तर: (B)

96. ‘अक्ल पर पत्थर पड़ना’ का अर्थ है:
(A) पत्थर से मारना (B) बुद्धिमान होना
(C) बुद्धि भ्रष्ट होना (D) सिर दर्द होना
उत्तर: (C)

97. ‘आँखें चार होना’ मुहावरे का अर्थ है:
(A) घूरना (B) नींद आना
(C) आमने-सामने होना (D) चश्मा लगाना
उत्तर: (C)

98. ‘गागर में सागर भरना’ का अर्थ है:
(A) घड़े में पानी भरना (B) अधिक बोलना
(C) थोड़े में बहुत कहना (D) सागर से पानी लाना
उत्तर: (C)

99. ‘दाल न गलना’ मुहावरे का अर्थ है:
(A) दाल कच्ची रहना (B) युक्ति सफल न होना
(C) झगड़ा होना (D) भूख न लगना
उत्तर: (B)

100. ‘हाथ मलना’ मुहावरे का अर्थ है:
(A) हाथ साफ करना (B) ठंड लगना
(C) पछताना (D) हाथ धोना
उत्तर: (C)

Read Also-

Bihar Board matric inter Result Date 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर रिजल्ट इस दिन जारी, यहाँ से देखें Result @biharboardonline.com

Bihar Board 12th Result 2026 Jari: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 1:00 बजे जारी, यहाँ से देखें रिजल्ट @biharboardgov.com

Leave a Comment